मन में उठती विचारों की लहरों को शब्दों में ढालने की कोशिश है ये, हमारी आपकी बातें हैं और पाठकों के दिलों को छू लेने का प्रयास भी है।

नया इतिहास

नया इतिहास

लड़ाई के बाद जब लौटता है एक फौजी
उसके चेहरे का तेज
हमें ये जता देता है कि
वह भारत माता की ओर कुदृष्टि डालने वालों के
छक्के छुड़ा कर आया है
आत्मविश्वास से भरे डग भरते हुए
वह बता देता है कि
उसने मजबूत पैरों से
दुश्मनों को रौंद डाला है
लड़ाई के बाद जब लौटता है एक फौजी
देशप्रेम का एक नया इतिहास लिखता है।

-सविता शुक्ला

1 comment